बीएड काउंसलिंग के द्वितीय चरण का परिणाम घोषित

0
162

तृतीय चरण की काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू, 4 अक्टूबर तक च्वाइस फिलिंग कर सकेें गे अभ्यर्थी
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त प्रवेश परीक्षा बीएड-2021-23 की काउन्सिलिंग के द्वितीय चरण स्टेट रैंक 1 से 2,00,000 तक के सीट आबंटन का परिणाम आज घोषित किया गया। इस चरण में 45833 अभ्यर्थियों ने काउन्सिलिंग में पंजीकरण किया और कुल 44417 अभ्यर्थियों ने अपने विश्वविद्यालय-महाविद्यालय के विकल्प लॉक किये जबकि 1416 ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने केवल पंजीकरण किया किन्तु कोई भी विकल्प लॉक नहीं किये। काउन्सिलिंग के प्रथम चरण में कुल 41563 अभ्यर्थियों को उनके द्वारा विकल्पित बीएड महाविद्यालयों में सीट आबंटित हुई। जिन अभ्यर्थियों को सीट आबंटित हुई है वे निश्चित अवधि 04 अक्टूबर तक अपना सीट कन्फ र्मेशन शुल्क जमा कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों की आबंटित विश्वविद्यालय-महाविद्यालय फ ीस 5000 से कम है उन्हें लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर आवंटन, सह-पुष्टिपत्र डाउनलोड कर लेना होगा। अन्य आवंटित अभ्यर्थियों को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉगिन कर शेष महाविद्यालय शुल्क राशि जमा कर अपना आवंटन, सह-पुष्टिपत्र अवश्य डाउनलोड करना होगा। इस प्रक्रिया में असफ ल रहने पर अभ्यर्थियों का सीट आबंटन निरस्त हो जायेगा। अभ्यर्थियों को अपने आबंटन पत्र तथा मूल प्रमाण-पत्रों के साथ आबंटित विश्वविद्यालय महाविद्यालय में तत्काल संपर्क कर रिपोर्टिंग किया जाना होगा।
प्रथम काउंसलिंग के तृतीय चरण में स्टेट रैंक 1 से 3,50,000 तक हेतु पंजीकरण की प्रक्रिया आज से प्रारंभ हो चुकी है, जो 03 अक्टूबर 2021 तक चलेगी। इस चक्र में पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थी 01 से 04 अक्टूबर तक च्वाइस फि लिंग कर सकते हैं। इसका आबंटन परिणाम 05 अक्टूबर को लखनऊ विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रदर्शित किया जाएगा।
००००००००००००

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here