बीजेपी से इस्तीफा देने वाले बर्मन और साहा ने किया कांग्रेस की ओर रुख

0
103

त्रिपुरा सत्तारूढ़ बीजेपी के दो विधायक आशीष कुमार साहाऔर सुदीप रॉय बर्मन ने सोमवार को विधानसभा और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। दोनों नेता आज कांग्रेस में शामिल हो गए। आज सुबह ही साहा और बर्मन कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे।

ADVT

चक्रवर्ती को इस्तीफा सौंपने के बाद रॉय बर्मन ने और दिल्ली रवाना होने से पहले मीडिया से बताया – “हम आज (सोमवार) दिल्ली जा रहे हैं और शनिवार को यहां वापस आएंगे, फिर हम आपको अपने भविष्य के राजनीतिक कदम के बारे में विस्तार से सब कुछ बताएंगे।” रॉय बर्मन और साहा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब के कड़े आलोचक रहे हैं। सुदीप रॉय बर्मन और आशीष कुमार साहा 2017 में बीजेपी में शामिल हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here