17 माह के शिखर पर पहुंची महंगाई दर, औद्योगिक उत्पादन ने पकड़ी रफ्तार

0
215

सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वन मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन (आईआईपी) और खुदरा मंहगाई दर के आंकड़े जारी कर दिए गए। जारी आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन में जोरदार बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आईआईपी ग्रोथ 2.2% से बढ़कर 8.4% हुई है जो कि 19 महीनों में सबसे ज्यादा है।

ADVT

 

वहीं पिछले साल अक्टूबर में आईआईपी ग्रोथ 2.2% थी। जबकि सितबंर में इसका आंकड़ा 4.14 फीसदी का था। जारी आंकड़ों से साफ है कि आईआईपी ग्रोथ बीते दो सालों में अपने शीर्ष पर है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक दिसंबर में खुदरा महंगाई दर में इजाफा हुआ और यह नंवबर में 4.88 फीसदी से बढ़कर 5.21% हुई है जो कि 17 महीने के शीर्ष पर है।

 

बता दें कि इससे पहले बीते नवंबर महीने में खुदरा महंगाई की दर या सीपीआई 4.88 फीसदी पर पहुंच गई थी। जिससे सब्जी, फल, अंडा, चीनी और दूध जैसी रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं के महंगी हुई। यह 15 महीने का उच्चतम स्तर थी। इससे पहले अगस्त 2016 में खुदरा महंगाई की दर 5.05 फीसदी पर थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here