ब्राजील में कोरोना से मरने वालों की संख्या छह लाख से पार

0
188

साओ पाउलो कोरोना संक्रमण से मौतों के आंकड़ों के हिसाब से विश्व में दूसरे नंबर पर ब्राजील में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या छह लाख से पार हो गयी है।

ADVT

ब्राजील के स्वास्थ्य मंत्रालय के नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में 18,172 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई और 615 मरीजों की मौत हो गयी। नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर दो करोड़ 15 लाख 50 हजार 730 हो गया जबकि मृतकों की संख्या छह लाख 425 हो गयी है।

ब्राजील में अब 9.72 करोड़ लोगों यानी 45.5 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन के पूरे डोज दिये जा चुके हैँ। वहीं 14.88 करोड़ लोगों को एक डोज दिये गये हैं।

ब्राजील विश्व में कोरोना संक्रमण के मामलों में अमेरिका और भारत के बाद तीसरे स्थान पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here