ब्रेकफास्ट में पोहा खाने से कैसे घटता है आपका वजन

0
141

कोई पोहे को दही, चटनी या प्याज के साथ खाना पसंद करता है, तो किसी को चाय के साथ पोहा खाना बेहद पसंद होता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और आयरन होता है। इसके कई बेनिफिट्स हैं।

ADVT

हेल्दी ब्रेकफास्ट की बात करें, तो इसमें पोहे का नाम भी आता है। पोहा स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी होता है। अलग-अलग जगहों पर पोहे को खाने का तरीका अलग है। कोई पोहे को दही, चटनी या प्याज के साथ खाना पसंद करता है, तो किसी को चाय के साथ पोहा खाना बेहद पसंद होता है। पोहा में कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और आयरन होता है। ये सभी पोषक तत्व न केवल आपका वजन कम करने में मदद करते हैं, बल्कि इनके कई हेल्थ बेनिफिट्स भी हैं।

पोहा खाने से कैसे घटता है वजन 
पोहा वजन घटाने के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन माना जाता है क्योंकि यह फाइबर से भरपूर होता है। फाइबर खाने से पेट आसानी से साफ हो जाता है क्योंकि इसे खाने से लम्बे समय तक पेट भरा रहता है। खाने में फाइबर की भरपूर मात्रा से आपकी भूख कम होती है और इसके अलावा स्नैक्स क्रेविंग नहीं होती। पोषण विशेषज्ञों के अनुसार, पोहा में कैलोरी बहुत कम होती है और इसमें बड़ी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होते हैं। इसके अलावा पोहा की एक पूरी प्लेट में 23% फैट, 2.5 मिलीग्राम फाइबर, 2.6 मिलीग्राम आयरन और 5 मिलीग्राम पोटैशियम होता है। वजन घटाने के लिए यह अच्छा होने का एक और कारण यह है कि इसे कई तरह से पकाया जा सकता है। आप इसमें किसी भी तरह की सब्जी मिला सकते हैं और स्वादिष्ट नाश्ता बना सकते हैं। अगर आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो पोहा में आलू को शामिल करने से बचें क्योंकि इससे आपकी कैलोरी की मात्रा बढ़ जाएगी। वजन घटाने के अलावा डाइजेशन के लिए भी पोहा बेस्ट ऑप्शन है। जिन लोगों का पेट हमेशा भारी रहता है, उन्हें सप्ताह में कम से कम तीन बार नाश्ते में पोहा जरूर खाना चाहिए। पेट में अगर सूजन रहती है, तो भी आपको दही के साथ पोहा खाना चाहिए। इससे पेट में ठंडक मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here