बड़े शहरों में जल्द ही बहाल होगी 5जी सेवा

0
371

नई दिल्ली: संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि देश में डीओटी (DoT) द्वारा चलाया जा रहा स्वदेशी 5जी टेस्ट प्रोजेक्ट अपने अंतिम चरण में है। जल्दी ही कुछ महानगरों और बड़े शहरों में 5जी की सेवा शुरू हो जाएगी।

ADVT

दूरसंचार विभाग की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि 2022 में देश में 5 जी नेटवर्क सुविधा दिल्ली, मुंबई, चेन्नई , कोलकाता, गुरुग्राम, बेंगलुरू, चंडीगढ़, जामनगर, अहमदाबाद, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और गांधी नगर जैसे बड़े शहरों में ही शुरू होगी। देश के अन्य शहरों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

इस समय इन शहरों में एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया 5 जी नेटवर्क को लेकर परीक्षण कर रहा है और सरकार इन्ही मेट्रो और बड़े शहरों में अगले साल से देश में 5 जी सेवाओं को शुरू करने जा रही है।

दूरसंचार विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे, आईआईटी दिल्ली, आईआईटी हैदराबाद, आईआईटी मद्रास, आईआईटी कानपुर, आईआईएससी बैंगलोर जैसी सहित आठ कार्यान्वयन एजेंसियां इसे लेकर 36 महीनों से काम कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 224 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 31 दिसंबर 2021 तक पूरा होने की संभावना है।

खबर है कि 5 जी के नए स्पेक्ट्रम की नीलामी अगले वर्ष मार्च या अप्रैल में हो सकती है। आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत सरकार दूरसंचार क्षेत्र में वर्तमान और भविष्य की प्रौद्योगिकी जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रोत्साहन भी प्रदान कर रही है। देश में 5 जी, आगामी 6 जी, और क्वांटम कम्युनिकेशंस आदि के साथ-साथ अगली पीढ़ी की संचार प्रौद्योगिकियों को लेकर भी कई तरह की पहल चलाई जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here