भविष्य में किसके हाथों में होगी समाजवादी पार्टी,

0
128

लखनऊ,  समाजवादी पार्टी को अखिलेश यादव के बाद कौन नेतृत्व देगा, इस बात का खुलासा पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने स्वयं किया।

ADVT

एक प्रमुख डिजिटल न्यूज पोर्टल को इंटरव्यू देते समय अखिलेश यादव से जब पत्रकार ने सवाल किया कि आप कह रहे हैं कि पार्टी पर परिवारवाद का आरोप लगाया जाता है इसलिए इस बार परिवार के ज्यादा लोग यूपी चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। आजकल आपके चुनावी रथ पर आपके बच्चे अर्जुन और टीना दिखाई देते हैं। भविष्य में सपा की अगुवाई कोई सपा का कार्यकर्ता करेगा या फिर आपके परिवार का कोई सदस्य?

इसके जवाब में अखिलेश यादव ने कहा कि मुझे नहीं पता कि कल क्या होगा। मेरे बच्चे क्या करेंगे.. क्या बनेंगे? पढ़ लिख कर आगे वह कहां जाएंगे।

इस दौरान पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या उन लोगों को राजनीति में दिलचस्पी है? जब आपके साथ रथ यात्रा से वापस आते हैं तो क्या कहते हैं?

इस पर अखिलेश यादव ने बताया कि उनका भी ऐसा ही अनुभव होता होगा जैसे बचपन में मुझे होता था। जब मुलायम सिंह यादव क्रांति रथ चला रहे थे तो मुझे भी बहुत अच्छा लगता था।

 

पत्रकार ने सवाल किया कि क्या आप नेता जी (मुलायम सिंह) के साथ जाते थे?

इस पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं उनके साथ तो नहीं जाता था लेकिन उनके पीछे – पीछे अक्सर ही जाता था। आगे उन्होंने कहा कि अगर आपके परिवार के लोग राजनीति में एक्टिव है तो इस तरह की बातें स्वभाविक हैं।  मैं यह नहीं कह रहा हूं कि मेरे परिवार से ही कोई आएगा। इसका फैसला अदिति, टीना और अर्जुन लेंगे। मुझे भी पता नहीं था कि मैं राजनीति में आऊंगा। मुझे तो यह भी नहीं पता था कि मेरी बेटी टॉप कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here