भाजपा की लक्ष्य प्राप्ति के साथ सौ फीसद रहा सपा का रिज़ल्ट

0
149

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा एक बार फिर यूपी में राज करने के लिए तैयार है। चुनाव में 250 से अधिक सीटें जीतकर यूपी में भाजपा ने बहुमत लक्ष्य पार करते हुए फिर सरकार बना ली है। दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी जी तोड़ कोशिश के बाद भी नाकाम रही। इन सबके बावजूद मुलायम सिंह यादव का रिज़ल्ट सौ फीसद रहा।

ADVT

उत्तर प्रदेश चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 150 से रैलियां, रथयात्रा, रोड-शो, जनसभाएं व कार्यकर्ता सम्मेलन किए। इसके तहत 200 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्र कवर किये गए। इसमें समाजवादी पार्टी सवा सौ सीटें जीतने में कामयाब रही।

नेता जी यानी मुलायम सिंह यादव ने करहल व मल्हनी में जनसभाएं की थीं। यह दोनों सीटें सपा जीत गई। अखिलेश ने 14 जिलों में जाकर समाजवादी विजय रथयात्रा निकाली। पूर्व सांसद डिंपल यादव ने जौनपुर में मंडियाहू तथा मछली शहर व कौशांबी की सिराथु, मंझनपुर व चायल में सभाएं कीं। राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी ने अपनी सभाओं के लिए इन्हीं सीटों पर जनसभाएं की थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here