भाजपा राज में जय जवान -जय किसान दोनों संकट में – अखिलेश

0
116

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी मुख्यालय के लोहिया सभागार में तथा हजरतगंज स्थित गांधी आश्रम में बापू के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सभी को गांधी जयंती की बधाई दी।
इस अवसर पर लोहिया सभागार में उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री यादव ने कहा कि महात्मा गांधी ने मानवता को सत्य अहिंसा का संदेश दिया था जिसे पूरी दुनिया के लोग मानते है। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री के विचार जय जवान-जय किसान की आज देश को बड़ी आवश्यकता है। गांधी जी और शास्त्री जी के दर्शन से ही समाज और देश में बदलाव होगा। भाजपा राज में जय जवान-जय किसान दोनों संकट में हैं।
श्री यादव ने कहा अंग्रेजों की दासता से मुक्ति के लिये बापू के नेतृत्व में स्वतंत्रता आंदोलन में अनेकों लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी जिससे देश स्वतंत्र हुआ। गांधीवादी विचार से ही देश की प्रगति सम्भव है। लेकिन गांधी जी की हत्या जिस विचार के लोगों ने किया था आज वही देश को तबाह करने में लगे है। श्री यादव व राजेन्द्र चौधरी ने गांधी आश्रम हजरतगंज में गांधी जी और शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण किया। खादी आश्रम में प्रबन्धक और कर्मचारियों ने श्री यादव का स्वागत किया। उन्होंने खादी, चर्खा एवं गांधी साहित्य भी भेंट किया। इस मौके पर श्री यादव ने कहा कि समाजवादी ही खादी को प्रोत्साहन देते है, उन्होंने कहा कि 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर खादी को बढ़ाने में विशेष मदद दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी का पूरा जीवन अन्याय के विरूद्ध था। जहां पूरी दुनिया गांधी दर्शन की ओर देख रही है वहीं भारत में गांधी जी के विचारों का पालन नहीं किया जा रहा है। भाजपा गांधी जी के विचारों को मार रही है। समाजवादियों को इसे बचाना है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here