भाजपा विधायक ने दी जावेद हबीब को ये बड़ी चेतावनी

0
147

इंदौर, मध्यप्रदेश के इंदौर के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक आकाश विजयवर्गीय ने मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब के नाम से इंदौर में संचालित दस से ज्यादा हेयर सलून को बंद किये जाने की एक तरह से चेतावनी जारी की है।

ADVT

भाजपा महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र और इंदौर शहर (क्षेत्र क्रमांक तीन) से विधायक आकाश विजयवर्गीय ने कल एक वीडियो बयान जारी करते हुए कहा कि हम एक वीडियो देख रहे हैं, जिसमे जावेद हबीब एक महिला की हेयर स्टाइलिंग करते हुए अमानवीय हरकत करते हुए नजर आ रहा है। विधायक ने कहा कि उनकी जानकारी में आया है कि जावेद हबीब का इंदौर में एक ट्रेनिंग सेंटर और कुछ हेयर सलून चल रहे हैं। उन्होंने निवेदन किया है कि इंदौर में इसके सभी सेंटर बंद किये जाये। हमने संकल्प लिया है कि इंदौर में हम इसका एक भी सेंटर चलने नहीं देंगे। यदि इसके सेंटर जल्द बंद नहीं किये गए, तो हम आंदोलन करेंगे।

उधर, इंदौर पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने कहा कि हम विधायक के चेतावनी वाले वीडियो को लेकर चर्चा कर रहे है। कानून व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यकता अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here