भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने तोड़ा ये रिकार्ड, ये बड़ी उपलब्धि हासिल की

0
300

अहमदाबाद, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया को जीत दिलाकर बतौर कप्तान एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

ADVT

रोहित सबसे कम मैच में 10 जीत हासिल करने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं। रोहित ने अब तक 12 वनडे मैच में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें दसवीं जीत मिली है। उनकी कप्तानी में जीत का प्रतिशत 83.33 रहा है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था, जिनकी कप्तानी में भारत को 13 वनडे में दसवीं जीत मिली थी। विराट के बाद कपिल देव (15), मोहम्मद अजरुद्दीन (17), सौरव गांगुली (19), राहुल द्रविड़ (20), एमएस धोनी (22), सचिन तेंदुलकर (29) और सुनील गावस्कर (33) इस लिस्ट में शामिल हैं।

हालांकि इस मुकाबले में रोहित बल्ले से कमाल नहीं कर सके और 8 गेंद में सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए। पहले वनडे में उन्होंने 51 गेंदों में 60 रनों की शानदार पारी खेली थी। दूसरे वनडे में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए जबकि इसके जवाब में वेस्टइंडीज 46 ओवर में 193 रनों पर ऑलआउट हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here