भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से दी मात

0
282

जयपुर,

ADVT

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही। उन्होंने पावरप्ले में एक विकेट गंवाकर 56 रन बनाए। भारत 12वें ओवर में 100 रन पूरे कर चूका था। कप्तान शर्मा ने पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 36 गेंदों में 48 रन बनाकर बोल्ट के शिकार बने। अक्षर पटेल (1) और पंत (17) ने नाबाद रन बनाकर भारत का स्कोर 166/5 पहुंचा दिया, जिससे टीम ने पहले टी20 मैच में जीत दर्ज की।

इससे पहले, बल्लेबाजी करने आई कीवी टीम की शुरुआत ठीक-ठाक रही। न्यूजीलैंड ने 10 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 65 रन बनाए। चैपमैन ने 45 गेंदों में अपना पहला अर्धशतक बनाया। दोनों ने तेज गति से रन बनाते हुए टीम के स्कोर को 13वें ओवर में 100 के पार पहुंचा दिया, लेकिन चैपमैन छह चौके और दो छक्कों की मदद से 50 गेंदों में 63 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम की ओर से गुप्टिल और मार्क चैपमैन ने 77 गेंदों में 109 रनों की साझेदारी की।

टी20 सीरीज के पहले मैच में जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सूर्यकुमार यादव (62) की बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए थे। इसके जवाब में भारतीय टीम ने 19.4 ओवरों में ही पांच विकेट खोकर लक्ष्य को पूरा कर लिया। टीम की ओर से कप्तान रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 59 रनों की शानदार साझेदारी की। न्यूजीलैंड की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके। वहीं, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी और डेरिल मिशेल को एक-एक विकेट मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here