भूस्खलन, बाढ़ से 204 की मौत

0
126

साओ पाउलो, ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में एक सप्ताह पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

ADVT

पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मी भूस्खलन की चपेट में आए पीड़ितों की तलाश में कीचड़ और मलबे की खुदाई का काम निरंतर कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कम से कम 51 लोग लापता हैं।

रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में तूफान के कारण बुधवार को खोज और बचाव के प्रयासों को रोक दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि रियो डी जनेरियो से 68 किलाेमीटी दूर स्थित शहर पेट्रोपोलिस में 15 फरवरी को भारी बारिश हुई, जिसके बाद 50 से अधिक भूस्खलन हुए और बाढ़ आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here