प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मोदी थोड़े ही दिन में बेनामी संपत्ति वालों के लिए तूफान लाने वाला है। बेनामी संपत्ति का कानून लाया गया है और लोगों को परचम दिखाने की जल्द शुरुआत होगी।
नोटबंदी के दौरान 500 और 1000 के नोट खपाने के लिए अपने रसोइए और चालकों के नाम संपत्ति खरीदने वाले सोच रहे हैं कि दोबारा उसे अपने नाम करा लेंगे तो वह बड़ी भूल कर रहे हैं। चुन चुनकर बेनामी संपत्ति वाले बेनकाब होंगे।
मोदी ने कहा कि 8 नवंबर को नोटबंदी का एक साल पूरा हो जाएगा। कांग्रेस की बेशर्मी देखिए – 8 नवंबर को काला दिवस मनाकर छाती पीटने, रोने, आंसू बहाने और मोदी का पुतला फूंकने के अभियान के तौर पर मना रही है।
कांग्रेस सोचती है कि पुतले फूंकने से मैं डर जाऊंगा, लेकिन उसे पता नहीं मोदी सरदार पटेल का चेला है – जो कभी डर नहीं सकता। मोदी ने स्वच्छता अभियान के लिए तारीफ की और कहा कि मंडी जिला ने सफाई अभियान में देश भर में नाम कमाया। अब इसी तेजी से राजनीतिक भ्रष्टाचार का भी सफाया करना है।


















