मता बनर्जी का गजब अंदाज, लोक कलाकारों के साथ किया पारंपरिक डांस

0
272

ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंची थीं। यहां वे लोक कलाकारों के साथ डांस करती दिखाई दीं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है।

ADVT

अपने समर्थकों के बीच दीदी के नाम से मशहूर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने अंदाज के चलते चर्चा में रहती हैं। पिछले दिनों वे अपने एक पार्टी कार्यकर्ता से कह बैठीं कि उसका पेट काफी निकल आया है। इसी कड़ी में हाल ही में वे लोक कलाकारों के साथ पारंपरिक डांस करती नजर आईं।

दरअसल, ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार पहुंची थीं। यहां वे लोक कलाकारों के साथ डांस करती दिखाई दीं। न्यूज एजेंसी एएनआई ने उनका एक वीडियो भी शेयर किया है। यह सब तब हुआ जब ममता बनर्जी यहां एक सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने लोक कलाकरों के साथ पारंपरिक डांस भी किया।

ममता बनर्जी अक्सर नए अंदाज में दिखाई देती हैं। कई बार वे भीड़ के बीच फुटबाल उछालती हैं तो कई बार अपने समर्थकों से बातें करती नजर आती हैं। अभी हाल ही में ममता का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वे अपने एक कार्यकर्ता से बातचीत कर रही थीं। इस दौरान ममता बनर्जी ने उससे कहा कि जिस तरह से आपका पेट बढ़ रहा है, आप किसी भी दिन गिर सकते हैं।

इसके बाद उस कार्यकर्ता ने बताया कि वह रोज सुबह पकौड़े खाता है, इसीलिए उसका पेट इतना बढ़ गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उसे एक्सरसाइज करने की नसीहत दी। यह सब देखकर वहां खड़े लोग हंसने लगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here