मलेशिया में 334 और कोरोना संक्रमितों की मौत

0
133

कुआलालम्पुर 22 सितंबर मलेशिया में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 15,759 नये मामले सामने आये तथा 334 संक्रमितों की मौत हो गयी।

ADVT

मलेशिया के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 21 लाख 27 हजार 934 हो गया। वहीं मृतकों की संख्या 24,078 हो गयी है। इसी दौरान 16,650 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। देश में अब तक 18 लाख 97 हजार 383 लोग कोरोनामुक्त हो चुके हैं। अभी यहां 2,06,473 सक्रिय मामले हैं।

मलेशिया में कुल आबादी में से करीब 68 प्रतिशत लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन के कम से कम एक डोज दिये गये हैं जबकि 57.5 फीसदी लोगों को पूरे डोज दिये जा चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here