महिला की मौत

0
355

उत्तर 24 परगना जिले के हाबरा थानांतर्गत गोयालबाटी चारा बटतल्ला में डेंगू से पीड़ित एक और महिला की मौत का मामला प्रकाश में आया है। मृतका की पहचान माधुरी पॉल (38) के रूप में हुई। परिजनों ने हाबरा अस्पताल पर चिकित्सा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है। जानकारी के मुताबिक बटतल्ला निवासी माधुरी को गत सोमवार को तबीयत खराब होने पर हाबरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं माधुरी को डेंगू होने की पुष्टि हुई। गत मंगलवार को अचानक माधुरी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। उसे कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि तबीयत खराब होने के बावजूद हाबरा अस्पताल के चिकित्सकों ने माधुरी को दूसरे अस्पताल में रेफर नहीं किया। सही से इलाज भी नहीं किया गया, जिससे उसकी मौत हुई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि उत्तर 24 परगना जिले के दमदम, बेलघरिया और कोलकाता के अलग-अलग हिस्सों में डेंगू से अब तक करीब एक दर्जन लोगों की मौत हो चुकी है।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here