रिपोर्ट व फोटो – रिशु सिंह
लखनऊ| यूपी की राजधानी लखनऊ में विधानसभा भवन के सामने एक बार फिर एक महिला ने सुसाइड की कोशिश की| महिला ने खुद के ऊपर मिटटी का तेल डाल लिया| वह खुद को आग लगाने जा रही थी, तभी उसे वहां मौजूद महिला सुरक्षाकर्मियों ने ऐसा करने से रोक दिया| महिला को रोकने के लिए सुरक्षाकर्मियों को काफी खींचतान करनी पड़ी| महिला को मुश्किल से संभाला गया| महिला का आरोप है कि एक स्कूल के प्रिंसिपल ने उसके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की. इसकी शिकायत उसने पुलिस से कई बार की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की| उसने कैसरबाग पुलिस पर भी दबाव बनाने का आरोप लगाया है| बताया जा रहा है कि महिला ने आरोपी प्रिंसिपल की शिकायत कई बार की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की| कई बार पुलिस स्टेशन के चक्कर भी कांटे, लेकिन पुलिस ने पीड़ित महिला पर ही दबाव बनाना शुरू कर दिया| पीड़िता ने बताया कि पुलिस के दबाव बनाने के बाद से वो परेशान थी| इंसाफ नहीं मिलने पर उसने आत्मदाह करने का कदम उठाया| विधानसभा भवन के सामने महिला के आत्मदाह की खबर के बाद, मौके पर मौजूद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया| पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है|


















