मुंबई. सोशल मीडिया पर इन दिनों कंगना रनोट को प्रोटेक्ट करतीं नजर आ रहीं उनकी बड़ी बहन रंगोली चंदेल प्रेग्नेंट हैं। रंगोली इन दिनों अपना पहला बेबी एक्सपेक्ट कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने ट्विटर पर एक फोटो पोस्ट की है। जिसमें वो डार्क ओरेंज कलर की ड्रेस पहने बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुए किताब पढ़ती नजर आ रही हैं। बता दें, रंगोली एसिड विक्टिम रही हैं एक आशिक ने एकतरफा प्यार में उनके चेहरे पर तेजाब फेक दिया था। इस बात का जिक्र खुद कंगना कई बार अपने इंटरव्यू में कर चुकी हैं।
– कुछ दिनों पहले रंगोली बहन कंगना की अपकमिंग फिल्म ‘सिमरन’ के सॉन्ग लॉन्च इवेंट में पहुंची थीं।
– जहां चैक ड्रेस में उनका बढ़ा पेट देखकर प्रेग्नेंसी से कयास तो लगाए गए थे जिसके बाद कंगना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही इसकी पुष्टि भी की थी।
– रिपोर्ट की मानें तो एक्सपेक्टेड डिलिवरी डेट के मुताबिक कंगना नवंबर 2017 में मौसी बन सकती हैं।
दिल्ली के बिजनेसमैन से की शादी
– रंगोली ने 2011 में दिल्ली के बिजनेसमैन अजय चंदेल से शादी की थी।
– रंगोली अपनी पर्सनल लाइफ के साथ-साथ कंगना की मैनेजर भी रही हैं।
वो उनके सभी प्रोफेशनल काम संभालती थीं।
– अब कंगना ने एक टीम को हायर किया है जो उनकी प्रोफेशनल लाइफ का ध्यान रखेगी। उन्होंने ये कदम इसलिए उठाया है ताकि उनकी बहन पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे सके।


















