माता वैष्णो देवी में दुर्गा भवन का होगा पुनर्निर्माण

0
420

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने भवन क्षेत्र में दुर्गा भवन का पुनर्निर्माण करवाने का फैसला किया है। नया भवन भूकंपरोधी तकनीक से तैयार किया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को निशुल्क ठहराने की व्यवस्था की जाएगी। यात्रियों के लिए लाकर, कंबल, शौचालय, स्नैक्स आदि सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी।
इस भवन को बेहतर आपात प्रबंधनों को ध्यान में रखकर तैयार किया जाएगा। यहां वीरवार को बोर्ड की 61वीं बैठक में चेयरमैन एवं राज्यपाल एनएन वोहरा ने सीईओ जितेंद्र सिंह को नए भवन की ड्राइंग तैयार करने के साथ कई दिशा निर्देश जारी किए।

ADVT

बैठक में गुलशन लंगर से ताराकोट मार्ग को जोड़ने वाले लिंक मार्ग सहित इससे जुड़े अन्य प्रोजेक्टों पर चर्चा की गई बोर्ड ने सीईओ को ताराकोट मार्ग पर शेल्टर शेड, पत्थरों को रोकने के लिए निर्माण, भोजनालय, ब्यू प्वाइंट, चिकित्सा केंद्र, शौचालय ब्लाक, सफाई, सुरक्षा और अन्य सुविधाओं पर काम करने को कहा है।

सीईओ ने बताया कि गुलशन लंगर से 2.1 किमी. लिंक मार्ग का निर्माण किया जा रहा है। भवन से भैरों तक पैसेंजर रोपवे और सैर दाबड़ी से भवन तक मैटेरियल रोपवे प्रोजेक्टों की समीक्षा की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here