माली आतंकवादी हमले में 16 की मौत

0
119

बामाकाओ, पश्चिम अफ्रीकी देश माली में सुरक्षा बलों पर आतंकवादियों के हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर 16 हो गई है, हमले में नौ लोग घायल हुए है। माली सशस्त्र बलों (एफएए) की वेबसाइट ने गुरूवार यह जानकारी दी है।

ADVT

सेना ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि बुधवार को बादागारा और कोरो रोड पर फामा के काफिले पर करीब 11:25 बजे आतंकवादियों ने हमला हुआ था जिसमें नौ जवानों की मौत हो गई तथा नौ अन्य घायल हो गए है।

उन्होंने कहा, “पूरा माली राष्ट्र इन बहादुर सैनिकों की साहस को सलाम करता है।”

बुधवार को जारी बयान में सेना ने नौ जवानों के मारे जाने और 11 के घायल होने की तथा 15 आतंकवादियों के मारे और 20 मोटरसाइकिल जब्त किये जाने की बात कही थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here