मिताली राज ने की सचिन-मियांदाद की बराबरी, ऐसा करने वाली पहली महिला बनीं

0
281

नई दिल्ली| भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज वनडे क्रिकेट में अपने 20 साल पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 26 जून 1999 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में डेब्यू किया था। वडोदरा में रिलायंस स्टेडियम में जब वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच के लिए उतरीं तो 50 ओवरों के वनडे में 20 साल और 105 दिन पूरे कर लिए। वह अकेली ऐसी महिला क्रिकेटर हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में दो दशक बिताए हैं। वह भारत के लिए 203 वनडे खेल चुकी हैं।

ADVT

इंग्लैंड की चार्लेट एडवर्ड, 191 और भारत की ही झूलन गोस्वामी 177, ऑस्ट्रेलिया की एलेक्स ब्लैकवेल, 144 और इंग्लैंड की जेनी गन 144 मैच खेल चुकी हैं। जहां तक सबसे लंबे करियर का सवाल महिला और पुरुष क्रिकेट में भारत के सचिन तेंदुलकर का क्रिकेट करियर 22 साल और 91 दिन का रहा है। श्रीलंका का सनथ जयसूर्या 21 साल 184 दिन, पाकिस्तान के जावेद मियांदाद (20 साल 272 दिन) का नाम आता है। इन दिग्गजों के बाद मिताली राज का नाम आता है। 36 साल की मिताली राज ने अपने करियर में अब तक खेली 184 पारियों में 6731 रन बनाए हैं। वनडे क्रिकेट में वह प्रमुख रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं।
मिताली ने अपना पहला शतक 16 साल की उम्र में बनाया था, जो महिला वनडे क्रिकेट में आज भी एक रिकॉर्ड है। मिताली 2004-13 के बीच लगातार 109 मैच खेले हैं, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है। वह भारतीय टीम की सबसे युवा कप्तान भी रहीं। 2004 में उन्होंने टीम का नेतृत्व किया। मिताली ने 18 ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ खिताब अपने नाम किए हैं। भारतीय क्रिकेटर के रूप में उन्होंने सबसे ज्यादा ये खिताब जीते और विश्व में उनका नंबर दूसरा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here