मुख्यमंत्री ने किया विधानसभा में नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन

0
121

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना की उपस्थिति में विधानसभा स्थित नवीनीकृत चित्रवीथिका एवं नेवा सेवा केन्द्र का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरान्त मुख्यमंत्री ने नेवा सेवा केन्द्र का निरीक्षण कर उसके सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर उन्होंने आधुनिकीकृत विधान सभा मण्डप का अवलोकन भी किया। विधान सभा अध्यक्ष ने आगामी सत्र में ई-विधान के संचालन के सम्बन्ध में मुख्यमंत्री को अवगत कराया।
ज्ञातव्य है कि नेवा नेशनल ई विधान एप्लीकेशन सेवा केन्द्र में विधान सभा सदस्यों, विधान सभा सचिवालय तथा राज्य सरकार के विभिन्न अधिकारियों को ई-विधान से सम्बन्धित कार्यों पर ओरिएण्टेशन-प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। नेवा सेवा केन्द्र में आधुनिक कम्प्यूटरों के साथ प्रशिक्षण व संचार हेतु वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा भी होगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्यए वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, परिवहन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, दयाशंकर सिंह, अपर मुख्य सचिव गृह ,अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव विधान सभा प्रदीप दुबे सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here