मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आरटीओ पर छापा, आरटीओ को किया निलंबित

0
123

देहरादून, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंगलवार सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय में पहुंचने से विभाग में हलचल मच गया। इस दौरान लापरवाही को लेकर श्री धामी ने आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया।

ADVT

मुख्यमंत्री की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। वह आज सुबह अचानक आरटीओ कार्यालय पहुंच गए। यहां अनियमितताओं को लेकर उन्होंने तुरंत आरटीओ दिनेश पठोई को निलंबित कर दिया। इस दौरान यहां 80 फीसदी कर्मचारी अनुपस्थित मिले।

सुबह दस बजे दफ्तर नहीं पहुंचने वाले कई अधिकारियों कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के आदेश किए गए। मुख्यमंत्री को आरटीओ कार्यालय में अनियमितता की लगातार शिकायतें मिल रही थी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक अभी कई और अफसरों पर गाज गिर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here