मुख्यमंत्री योगी ने त्योहार के दौरान सतर्कता बनाए रखने के दिए आदेश

0
152

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने जुलूस पर रोक के साथ ही माइक की आवाज को धार्मिक स्थल तक ही रखने का आदेश दिया है।
उत्तर प्रदेश को दिल्ली के जहांगीरपुरी में घटना के बाद अलर्ट किया गया है। योगी सरकार द्वारा बिना अनुमति के धार्मिक जुलूस या शोभा यात्रा के साथ ही माइक की आवाज को परिसर तक ही रखने का आदेश दिया है।

ADVT

प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपनी धार्मिक विचारधारा के अनुसार सभी को अपनी उपासना पद्धति को मानने की आज़ादी है। माइक का प्रयोग किया जा सकता है, लेकिन यह सुनिश्चित हो कि आवाज धार्मिक परिसर से बाहर नहीं आनी चाहिए। ताकि अन्य लोगों को असुविधा न हो। इसके अलावा योगी के आदेश में कहा गया है कि नए स्थलों पर माइक लगाने की अनुमति न दें।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आने वाले दिनों में कई महत्वपूर्ण धार्मिक पर्व-त्योहार हैं। रमजान का महीना है। ईद का त्योहार और अक्षय तृतीया भी साथ पड़ने की संभावना है। वर्तमान परिवेश को देखते हुए ऐसे में पुलिस को अतिरिक्त संवेदनशील रहना होगा। थानाध्यक्ष से लेकर एडीजी तक अगले 24 घंटे के भीतर अपने-अपने क्षेत्र के धर्मगुरुओं, समाज के अन्य प्रतिष्ठित जनों के साथ सतत संवाद बनाएं।

सीएम योगी ने संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि तहसीलदार, एसडीएम और थानाध्यक्ष तथा सीओ आदि अपनी तैनाती के क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। शासकीय आवास है तो वहां रहें अथवा किराए का आवास लें, लेकिन रात्रि में अपने ही क्षेत्र में रहें। ड्रोन द्वारा स्थिति पर नजर रखें। हर दिन सायंकाल पुलिस बल फुट पेट्रोलिंग जरूर करे। पीआरवी 112 एक्टिव रहे।

त्योहार के दौरान सतर्कता बनाए रखने के लिए पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां चार मई तक रद्द कर दी गई हैं। सीएम योगी आदित्‍यनाथ के निर्देश पर चीफ सेक्रेटरी ने इस सम्‍बन्‍ध में आदेश जारी कर दिए हैं। जो अधिकारी पहले से अवकाश पर हैं उनसे भी 24 घंटे के अंदर तैनाती स्‍थल पर लौटने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here