मैन ऑफ द मैच से लेकर इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन तक

0
137

आईपीएल 2022 चैंपियन का खिताब गुजरात टाइटन्स ने अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच हार्दिक पांड्या बने, तो वहीं जोस बटलर को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। एक नजर डालते हैं आईपीएल 2022 की फुल अवॉर्ड लिस्ट पर।

ADVT

Indian Premier League 2022 का खिताब गुजरात टाइटन्स ने अपने नाम किया है। राजस्थान रॉयल्स को खिताबी मुकाबले में सात विकेट से हराकर गुजरात टाइटन्स ने आईपीएल 2022 ट्रॉफी जीती। राजस्थान रॉयल्स के बाद गुजरात टाइटन्स इकलौती ऐसी टीम बन गई है, जिसने अपने डेब्यू सीजन में ही आईपीएल खिताब पर कब्जा जमा लिया है। आईपीएल 2022 के फाइनल मैच और पूरे सीजन में जानिए किसे कौन सा अवॉर्ड मिला है। उमरान मलिक को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन चुना गया, तो वहीं दिनेश कार्तिक सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन चुने गए। हार्दिक पांड्या फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच चुने गए।

IPL 2022 Final Full List of Awards

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द मैचः डेविड मिलर

गेम चेंजर ऑफ द मैचः हार्दिक पांड्या

सबसे ज्यादा छक्केः यशस्वी जयसवाल

पावर प्लेयर ऑफ द मैचः ट्रेंट बोल्ट

मोस्ट वैल्यूएबल एसेट ऑफ द मैचः हार्दिक पांड्या

फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द मैचः लॉकी फर्गुसन

सबसे ज्यादा चौकेः जोस बटलर

प्लेयर ऑफ द मैचः हार्दिक पांड्या

IPL 2022 Awards and Cash Prize

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजनः उमरान मलिक, 10 लाख रुपये

सिक्सेज ऑफ द सीजनः जोस बटलर, 10 लाख रुपये

सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजनः दिनेश कार्तिक (टाटा पंच कार जीती)

गेम चेंजर ऑफ द सीजनः जोस बटलर

फेयरप्ले अवॉर्डः गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स

फास्टेस्ट डिलीवरी ऑफ द सीजनः लॉकी फर्गुसन, 10 लाख रुपये

फोर्स ऑफ द सीजनः जोस बटलर, 10 लाख रुपये

पर्पल कैपः यजुवेंद्र चहल, 10 लाख रुपये

ऑरेन्ज कैपः जोस बटलर, 10 लाख रुपये

बेस्ट कैच ऑफ द सीजनः एविन लुइस, 10 लाख रुपये

मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयरः जोस बटलर, 10 लाख रुपये

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here