मोदी करेंगे जापान के PM शिंजो अबे की अगवानी

0
347

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे आज दो दिवसीय दौरे पर भारत पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के अहमदाबाद में उनकी अगवानी करेंगे। दोनों नेता अहमदाबाद में आज एक रोड शो करेंगे। 8 किलोमीटर लंबा रोड शो दोपहर 3.30 बजे अहमदाबाद के सरदार बल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से शुरू होगा और साबरमती आश्रम पर खत्म होगा।
1 घंटे तक चलने वाले इस भव्य रोड शो में दोनों नेताओं को 28 स्थानों पर सांस्कृतिक झांकियां दिखाई जाएंगी। 28 अलग-अलग राज्यों के नर्तक पारंपरिक वेश भूषा में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट से भी गुजरेगा।

ADVT

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके जापानी समकक्ष शिंजो एबी की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में 9000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। पुलिसकर्मियों की तैनाती शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर होगी। सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, रोड शो साबरमती रिवरफ्रंट के समांतर बनी सड़क से भी गुजरेगा। रास्ते में 28 स्थानों पर इतने ही राज्यों के कलाकारों की झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। उन्होंने कहा कि जापान भारत के सबसे भरोसमंद साथियों में से हैं और उनके प्रधानमंत्री के स्वागत में कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। यह रोड शो करीब एक घंटे तक चलेगा। मंगलवार को रोड शो का अभ्यास भी किया गया।

दोनो नेता शाम सवा छह बजे यहां वास्तुकला का बेजोड़ नमूना माने जाने वाले पुराने शहर स्थित सीदी सैयद की मजार पर जाएंगे और अगासिये रेस्त्रां में रात का भोजन करेंगे। इस दौरान करीब एक सौ तरह के व्यंजन परोसे जाएंगे। पत्नी के साथ आ रहे अबे रात्रि विश्राम वस्त्रापुर के हयात होटल में करेंगे। 14 सितंबर की सुबह करीब दस बजे दोनों साबरमती रेलवे स्टेशन के निकट एक समारोह में मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद अबे मोदी के साथ गांधीनगर में दांडी कुटीर संग्रहालय देखने जाएंगे। गांधीनगर के महात्मा मंदिर में दोनों नेताओं के बीच प्रतिनिधिमंडल स्तर की 12वीं भारत जापान वार्षिक शिखर बैठक होगी जिसमें परस्पर लाभ के कई समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here