यहां है गर्म पानी के कुंड, इनमें नाहने से होते है कई रोग दूर

0
938

भारत में ऐसे कई स्थान है जिनका धार्मिक महत्व होने के साथ-साथ चिकित्सा की दृष्टि से भी महत्व है। भारत मे ऐसे कई तीर्थ स्थल है जो अपने गर्म पानी के कुण्डो (hot water kund) के लिए प्रसिद्व है। ये गर्म जल कुण्ड ना केवल थकान मिटाते है बल्कि ये त्वचा संबधी रोगो मे भी लाभकर है। आइये जानते है कुछ ऐसे ही गर्म पानी के स्त्रोतो के बारे मे-

ADVT

राजगीर के जल कुंड – बिहार में पटना के पास में राजगीर तीर्थ स्थल है। यहा पर वैभारगिरी पर्वत पर बने मंदिरो में कई गर्म पानी के झरने है। इस पर्वत से आने वाले इस गर्म पानी में सल्फर, गंधक और सोडियम जैसे तत्व होते है। जिनकी वजह से यह जल गर्म होता है और कई प्रकार के रोगो के उपचार में कार्य करता है। यहा पर गर्म पानी के तकरीबन 22 कुंड है। इनमें से प्रमुख कुंड सूर्य कुंड, गौरी कुंड, चंद्रमा कुंड, राम-लक्ष्मण कुंड आदि है।

बकेश्वर जल कुंड – पश्चिम बंगाल स्थित बकेश्वर एक पसिद्व तीर्थ स्थल है। यहा पर 10 गर्म पानी के कुंड (hot water kund) है। इनमें से प्रमुख अग्नि कुंड है जो सबसे ज्यादा गर्म है। इसके अलावा यहा पर भैरव कुंड, खीर कुंड, नृसिंह कुंड, सौभाग्य कुंड आदि कुंड है। इन कुंडो में स्नान करने से कई रोग दूर होते है। यहां भारत के कोने – कोने से लोग स्नान करने आते है।

मणिकरण – मणिकरण हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के पास पड़ता है। यह जगह अपने गर्म पानी के झरनो के लिए मशहुर है। यहा के पानी में सल्फर, यूरेनियम के अलावा कई रेडियोएक्टिव तत्व पाएं जाते है। जिससे इसका पानी गर्म और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। यह स्थान हिन्दुओं और सिखों के लिए पवित्र स्थान माना जाता है। यहा पर गुरुद्वारा और कई मंदिर बने है।

अत्रि जल कुंड – ओडिशा में भुवनेश्वर के पास अत्रि जल कुंड भी गर्म जल के कुंडो (hot water kund) के लिए मशहुर है। यहा के जल में सल्फर मुख्य रुप से पाया जाता है। यहा के पानी का तापमान 55 डिग्री रहता है। इन कुंडो में नहाकर ताजगी तो महसूस होती ही है साथ ही यह कई प्रकार के रोगो में भी फयदा पहुचाता है।

लसी कुंड – गुजरात के जूनागढ़ के पास स्थित तुलसी कुंड भी गर्म पानी के कुंड (hot water kund) के लिए विख्यात है। यहा पर गर्म पानी के तीन कुंड स्थित है। इन तीनो कुंडो में पानी का तापमान अलग-अलग रहता है।

60 गर्म पानी के कुंड – झारखंड में सबसे ज्यादा गर्म पानी के कुंड है। यहा पर 60 गर्म पानी के कुंड है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here