यूक्रेन पर रूसी हमले के असर में दिखा शेयर बाज़ार

0
133

मुंबई: यूक्रेन पर रूसी हमले की ख़बरों के साथ भारतीय घरेलू शेयर बाजार के सेंसेक्स और निफ्टी सूचकांक में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान कारोबारियों ने अन्य एशियाई बाजारों पर नजर रखने के साथ सतर्कता बरती।

ADVT

सेंसेक्स में विप्रो, टेक महिंद्रा, इंफोसिस और एचसीएल टेक सहित प्रमुख आईटी शेयरों में गिरावट देखने को मिली। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 70.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,821.61 पर और एनएसई निफ्टी 15.95 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,288.65 पर कारोबार करता दिखा।

संवेदी सूचकांक के अंतर्गत 30 में 22 शेयर लाल निशान में नज़र आये। इस बीच दूसरे एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई। ब्रेंट वायदा 0.71 फीसदी की गिरावट के साथ 92.31 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को सकल आधार पर 1,242.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here