यूपी में अब ‘राम राज’ नहीं बल्कि ‘नाथूराम राज’ : अखिलेश यादव

0
293

झांसी। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुष्पेंद्र मुठभेड़ मामले में उत्तर प्रदेश की योगी सरकार पर कई सवाल उठाए हैं। अपने झांसी दौरे के दूसरे दिन गुरुवार को उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में अब राम राज नहीं बल्कि नाथूराम राज है। अखिलेश ने कहा कि पुलिस ने पुष्पेंद्र यादव का फर्जी एनकाउंटर किया है।

ADVT

अखिलेश ने पुष्पेंद्र मुठभेड़ की जांच हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज कराने की मांग को दोहराते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अब मॉब लिंचिंग के साथ पुलिस लिंचिंग भी होने लगी है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से पुष्पेंद्र की हत्या की गई उससे तो यही लगने लगा है कि अब भाजपा शासन में उत्तर प्रदेश में राम राज नहीं नाथूराम राज है।

अखिलेश यादव ने पुष्पेंद्र मुठभेड़ को फर्जी बताया और कहा कि इसके लिए स्थानीय प्रशासन जिम्मेदार है। जिला प्रशासन ने पुष्पेंद्र के भाई को भी इस मामले में आरोपित बनाया है जो सीआइएसएफ में जवान है और घटना के वक्त दिल्ली में ड्यूटी पर तैनात थे। उन्होंने कहा सरकार जाएगी तो सभी दोषी भी जेल जाएंगे। उन्होंने पूछा कि क्या राष्ट्रवादी सरकार जो हर दिन पाकिस्तान को गाली देती है, वह उस जवान को न्याय दिलाएगी। पुष्पेंद्र की हाल ही में शादी हुई थी, क्या उसकी पत्नी को न्याय दिलाएगी…यह सबसे बड़ा सवाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here