यूपी में एकबार फिर जहरीली शराब से हुई इतनी मौतें, कई लोग गंभीर रूप से बीमार

0
113

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में जहरीली शराब के सेवन से एकबार फिर कई लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार है।

ADVT

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला क्षेत्र में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मृत्यु हो गयी जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से बीमार है।
जहरीली शराब की यह घटना अहरौली क्षेत्र के छिटपुट गांवाे में हुयी है। इस घटना में सात लोगों के जान गंवाने की सूचना है हालांकि पुलिस ने तीन लोगों के मरने की पुष्टि की है। एक दर्जन से ज्यादा लोग बीमार हैं । घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने अहिरौला- अंबारी मार्ग पर माहुल कस्बे में चक्का जाम कर दिया जिसे पुलिस प्रशासन ने समझा बुझा कर खत्म कराया।
पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्या ने सोमवार को बताया कि अहरौला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर पंचायत माहुल स्थित देसी शराब की दुकान से रविवार की शाम बेची गई शराब जहरीली मिली है। 12 से ज्यादा लोगों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है जिनमें तीन लोगों की मौत हो गयी है। आजमगढ़ में ही पवई थाना क्षेत्र के कई गांव तथा बरदह थाना क्षेत्र में भी जहरीली शराब की घटना बीते वर्ष में हुई थी ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here