यूपी मे बीजेपी को बड़ा झटका, विधायकों का समाजवादी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी

0
376

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बीजेपी विधायकों का समाजवादी पार्टी में शामिल होने का सिलसिला जारी है।

ADVT

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने के बाद भारतीय जनता पार्टी के एक और विधायक राधा कृष्ण शर्मा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) की सदस्यता ग्रहण कर ली। शर्मा बदायूं जिले की बिल्सी विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक हैं। सपा की ओर से सोशल मीडिया पर पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करते हुये शर्मा की तस्वीर साझा कर यह जानकारी दी गयी है।

पार्टी ने ट्वीट कर बताया, “माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के नेतृत्व में आस्था जताते हुए बदायूं, बिल्सी से भाजपा विधायक श्री राधा कृष्ण शर्मा जी ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।”
गौरतलब है कि भाजपा में तमाम विधायको के दलबदल का सिलसिला लगातार जारी है। इससे पहले 3जनवरी को बहराइच से भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा विधायक माधुरी वर्मा  सपा में शामिल हुईं थीं। वहीं भाजपा की चुनाव समिति की आज शाम होने वाली बैठक में टिकटों पर अंतिम दौर का विचार विमर्श किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here