यूरोपीय संघ के सदस्य देश सामान्य नियमों का पालन करें : मास-ले ड्रियन

0
112

पेरिस/बर्लिन  जर्मनी के विदेश मंत्री हेइको मास और फ्रांस के विदेश मंत्री जीन-यवेस ले ड्रियन ने पोलैँड संवैधानिक न्यायाधिकरण के हाल के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि यूरोपीय संघ के सभी सदस्य देशों को सामान्य नियमों और मूल्यों का पालन करना चाहिए।

ADVT

श्री मास और श्री ले ड्रियन ने एक बयान में कहा , “ हम याद दिलाना चाहते हैं कि यूरोपीय संघ की सदस्यता सामान्य मूल्यों और नियमों के तहत पूर्ण और बिना शर्त प्रतिबद्धता के साथ है। इनका पालन करने की जिम्मेदारी प्रत्येक सदस्य देश की है। यह सिर्फ एक नैतिक दायित्व नहीं है। यह एक कानूनी दायित्व है।”

विदेश मंत्रियों ने भी यूरोपीय कानून के गारंटर के रूप में यूरोपीय आयोग के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की।

इससे पहले गुरुवार को पोलैंड के संवैधानिक न्यायाधिकरण ने राष्ट्रीय कानून पर यूरोपीय संघ के कानून की प्रधानता को चुनौती देने वाले अपने फैसले की घोषणा की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here