योगी सरकार की दूसरी पारी में रोज़गार की भरमार

0
149

योगी सरकार ने युवाओं को 20 हजार सरकारी नौकरियां और 50 हजार रोजगार के अवसर देने का निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार ने 100 दिनों का लक्ष्य रखा है। साथ ही उत्तर प्रदेश में अगले 5 साल में 5 करोड़ लोगों को स्वरोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया है। प्रदेश सरकार का संकल्प युवाओं को आगे बढ़ाना और रोजगार देने के संकल्प को तेजी से पूरा करना है।

ADVT

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब दूसरी पारी में बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर देने की योजना को अंतिम रूप दे दिया है। भर्तियों में ईमानदारी और शुचिता को प्राथमिकता पर रखने का निर्देश दिये हैं।

प्रदेश के युवाओं को रोजगार मिल सके इसके लिए जिला और मंडल स्तर पर स्टार्टअप्स को खोलने के लिए भी निर्देश दिये गये हैं। पिछले कार्यकाल में योगी की योगी सरकार द्वारा ढ़ाई करोड़ रोजगार और 5 लाख सरकारी नौकरियां युवाओं को देने का दावा किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here