देश भर में आज रंगो का त्यौहार होली बड़ी धूम धाम से मनाया जा रहा है। अभिनेता, नेता और खिलाडी भी सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे को बधाई सन्देश दे रहे हैं।
आमजन हो या लोकप्रिय सभी रंगों से सराबोर नजर आ रही हैं। इसी रंग बिरंगे माहौल में पूर्व भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी होली का जश्न मानते नज़र आये।
सचिन ने ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर की है, जिसमें वह रंगो से भी थाली पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। सचिन इस थाली को आगे बढ़ाते हुए कुछ और रंगों को शामिल करने का सन्देश दे रहे हैं।


















