रवीना टंडन ने शेयर की सैफ और सनी देओल संग तस्वीरें, जानिए क्यों…

0
111

मुंबई,  बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की फिल्म इम्तिहान के प्रदर्शन के 28 साल पूरे हो गये हैं।

ADVT

रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए अक्सर अपने लाइफ के कई खास पलों को साझा करती हैं। रवीना की फिल्म ‘इम्तिहान’ के प्रदर्शन के 28 साल पूरे हो गये हैं। फिल्म ‘इम्तिहान’ में रवीना के साथ सैफ अली खान और सनी देओल भी मुख्य भूमिकाओं में थे। रवीना ने खुशी साझा करते हुए फिल्म इम्तिहान की कुछ तस्वारें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। फिल्म की यादों को ताजा करते हुए रवीना ने कैप्शन में लिखा, “इम्तिहान के 28 साल, गाने और कहानी फिल्म की रीढ़ थे .. मजेदार यादें और हंसी।”

रवीना टंडन जल्द ही फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आएंगी। फिल्म इस साल 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।यह फिल्म प्रशांत नील द्वारा निर्देशित, ‘केजीएफ: चैप्टर 1’ की अगली कड़ी है। इस फिल्म के लीड एक्टर रॉकी भाई (यश) के जीवन के आगे की कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म में यश के अलावा संजय दत्त भी मुख्य भूमिका में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here