राकेश टिकैत ने केंद्र सरकार को दी फिर से आंदोलन की चेतावनी

0
108

भारतीय किसान यूनियन के राष्‍ट्रीय प्रवक्‍ता राकेश टिकैत ने सरकार पर पिछले साल किए वादों को अब तक पूरा न किये जाने का आरोप लगाया है। बीकेयू नेता ने केंद्र को चेतावनी दी है कि देश में जल्‍द ही एक और किसान आंदोलन की शुरुआत हो सकती है। इसके लिए उन्होंने किसानों से एक और आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान भी किया है।

ADVT

किसान नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन को लेकर किसी तारीख की जानकारी नहीं दी है मगर इतना ज़रूर कहा है कि वो जल्‍द ही इसे शुरू करने वाले हैं।


तीन विवादित कृषि कानूनों की वापसी सहित किसानों ने सरकार से न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य (एमएसपी) पर कानून बनाने की मांग भी रखी थी। किसान नेता राकेश टिकैत ने आंदोलन को लेकर किसी तारीख की जानकारी नहीं दी है मगर इतना ज़रूर कहा है कि वो जल्‍द ही इसे शुरू करने वाले हैं।

किसान नेता ने कहा कि हाल में सम्‍पन्‍न होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद सरकार इस बातों को भूल गई है लेकिन किसानों सारे वादे याद हैं। सरकार की और से बिजली की दर, सिंचाई और फसलों के लिए एमएसपी जैसे मुद्दों पर अभी तक कुछ नहीं किये जाने की शिकायत किसान नेता राकेश टिकैत ने की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here