राजकुमार राव और पत्रलेखा ने की सगाई

0
148

मुंबई, अभिनेता राजकुमार राव और अभिनेत्री पत्रलेखा ने सगाई कर ली है। इस मौके पर राव और पत्रलेखा ने न्यू चंडीगढ़ के द ओबेरॉय सुखविलास स्पा रिज़ॉर्ट में एक पार्टी दी। पार्टी में फिल्मकार फराह खान और अभिनेता साकिब सलीम के अलावा उनके कुछ बेहद करीबी दोस्त शामिल हुए।सोशल मीडिया पर इस सगाई का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें राजकुमार घुटने के बल बैठकर पत्रलेखा को अंगूठी लेकर ‘प्रपोज’ करते नज़र आ रहे हैं। पत्रलेखा भी घुटने के बल बैठ गईं और दोनों ने एक दूसरे को अंगूठियां पहनाई। वीडियो में दोनों एक-दूसरे को अंगूठी पहनाने के बाद नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह जोड़ा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाला है। दोनों फिल्म निर्माता हंसल मेहता की 2014 में आई फिल्म ‘सिटीलाइट्स’ और ऑल्ट बालाजी की ‘बोस: डेड/अलाइव’ में साथ नजर आए थे।

ADVT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here