राजेश खन्ना और अमिताभ बच्चन स्टारर ‘आनंद’ का बनेगा रीमेक

0
223

मुंबई, बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता राजेश खन्ना और महानायक अमिताभ बच्चन की सुपरहिट फिल्म आनंद का रीमेक बनेगा।

ADVT

वर्ष 1971 में प्रदर्शित आनंद के प्रोड्यूसर एन सी सिप्पी के पोते समीर राज सिप्पी और प्रोड्यूसर विक्रम खाखर फिल्म आनंद के रीमेक पर काम कर रहे हैं। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस बात की अनाउंसमेंट की है। मेकर्स ने बताया कि प्रोजेक्ट अभी स्क्रिप्टिंग स्टेज में है और फिल्म के लिए निर्देशक भी फाइनल किया जाना बाकी है।

समीर राज सिप्पी ने कहा कि ‘आनंद’ जैसी कहानियों को नई पीढ़ी को सुनाए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा, “मूल फिल्म की संवेदनशीलता और जुड़ी हुई भावनाओं को ध्यान में रखते हुए, मुझे लगा कि वर्तमान पीढ़ी को कई कहानियों को फिर से सुनाने की जरूरत है, जो आज बहुत रेलेवेंट हैं और खासकर तब, जब लोगों को अच्छे कंटेंट की भूख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here