राज्यसभा चुनाव के लिए राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र, कर्नाटक की 16 राज्यसभा सीटों पर शुक्रवार को मतदान हुआ। चुनाव आयोग द्वारा पूरी प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। चुनाव का निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति की गई थी।
राजस्थान में कांग्रेस ने तीन सीटें जीती हैं। यहां भारतीय जनता पार्टी को एक सीट मिली है। भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सुभाष चंद्रा राज्यसभा जाने में सफल नहीं हो सके।
| उम्मीदवार नाम | जीत/हार | पार्टी |
| मुकुल वासनिकी | जीत | कांग्रेस |
| रणदीप सुरजेवाला | जीत | कांग्रेस |
| प्रमोद तिवारी | जीत | कांग्रेस |
| घनश्याम तिवारी | जीत | भाजपा |
| सुभाष चंद्रा | हार | निर्दलीय |
कर्नाटक में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण दर्ज की है। अभिनेता-राजनेता जग्गेश, भाजपा के लहर सिंह सिरोया और कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश भी निर्वाचित घोषित किए गए।
| निर्मला सीतारमण | जीत | भाजपा |
| जग्गेश | जीत | भाजपा |
| लहर सिंह | जीत | भाजपा |
| जयराम रमेश | जीत | कांग्रेस |
| मंसूर अली खान | जीत | कांग्रेस |
| डी कुपेंद्र रेड्डी | हार | जेडीएस |
| कार्तिकेय शर्मा | जीत | निर्दलीय |
| अजय माकन | हार | कांग्रेस |
| कृष्ण लाल पंवार | जात | भाजपा |
महाराष्ट्र में छह सीटों में से भाजपा और सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने तीन-तीन सीटों पर सफलता पाई है। शिवसेना को दो, कांग्रेस को एक और एनसीपी को एक सीट पर सफलता मिली है।
| पीयूष गोयल | जीत | भाजपा |
| अनिल बोंडे | जीत | भाजपा |
| धनंजय महादिक्की | जीत | भाजपा |
| प्रफुल्ल पटेल | जीत | एनसीपी |
| संजय राउत | जीत | शिवसेना |
| संजय पवार | हार | शिवसेना |
| इमरान प्रतापगढ़ी | जीत | कांग्रेस |


















