रायबरेली: पत्नी ने पति पर चाकू से किया हमला, भाग कर किसी तरह बचाई जान

0
219

उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में पत्नी ने पति पर चाकू से हमला बोल दिया। पति ने किसी तरह भाग कर जान बचाई। पति अस्पताल में भर्ती है। उसका इलाज चल रहा है। हालत गंभीर है।

रायबरेली जिले में थुलेंडी गांव में पत्नी ने किसी बात से नाराज होकर पति पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पति ने भाग कर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया गया है। पति की हालत नाजुक बताई जा रही है।

ADVT

थुलेंडी गांव का रहने वाला मोहम्मद इस्लाम (40) का बीते 17 वर्ष पूर्व परवीन बानो से निकाह हुआ था। इस्लाम सऊदी अरब में मजदूरी करता था। बीते 5 वर्ष पूर्व वह वापस आकर अपनी पत्नी के साथ गांव में ही रहने लगा। और मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करने लगा।

बीते 3 वर्ष पूर्व दोनों के बीच अनबन होने से तीन तलाक की प्रथा से तलाक हो गया। दोनों एक ही घर में अलग-अलग कमरों में रहते रहे हैं। बृहस्पतिवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया। आपा खो बैठी परवीन ने चाकू से पति की पीठ पर हमला कर दिया। पति की चीख-पुकार पर मोहल्ले के लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने इस्लाम को पति के चंगुल से छुड़ाकर इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है।

थानाध्यक्ष जगदीश यादव ने बताया कि मामले से संबंधित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है । पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here