राहुल गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर जताया शोक

0
140

नयी दिल्ली, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीडि़त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

ADVT

राहुल गांधी ने ट्वीट किया “जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन से गहरा दुख हुआ। भारत और जापान के बीच सामरिक संबंधों को मजबूत करने में उनकी भूमिका सराहनीय रही। वह हिंद-प्रशांत क्षेत्र में एक स्थायी विरासत छोड़ गए हैं। उनके परिवार और जापान के लोगों के प्रति मेरी संवेदनाएं।”

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा, “अपने मित्र तथा जापान के पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हमले की खबर से गहरा धक्का लगा। मैं आबे और उनके परिवार के लिए प्रार्थना करता हूं, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here