राहुल गांधी पहुंचे सिद्धू मूसेवाला के घर,

0
150

Sidhu Moosewala Murder Case: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री अंबिका सोनी मौजूद रहीं।

ADVT

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पंजाब गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मूसेवाला को श्रद्धांजलि दी। हालांकि, उन्होंने गायक के माता-पिता से चर्चा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। मार्च में संपन्न हुए पंजाब विधानसभा चुनाव में मूसेवाला मानसा गांव से कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे। इससे पहले भी राजस्थान के नेता सचिन पायलट समेत कई नेता गायक के परिवार से मिल चुके हैं।

पंजाब के मानसा गांव पहुंचे राहुल गांधी ने मूसेवाला के माता पिता से चर्चा की। वह करीब 45 मिनट तक सिद्धू परिवार के साथ रहे। इस दौरान उनके साथ पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री अंबिका सोनी मौजूद रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांग्रेस ने मूसेवाला के माता-पिता से विशेष रूप से अकेले में बातचीत की है।

भाषा के अनुसार, मूसेवाला की 29 मई को मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जब यह वारदात हुई थी, तब राहुल विदेश में थे और वह पिछले सप्ताह स्वदेश लौटे। मूसेवाला के माता-पिता ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इससे पहले, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की थी।

इससे पहले भी कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित से मुलाकात की थी। उस दौरान मूसेवाला हत्याकांड की जांच CBI या NIA से कराने की मांग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here