रितेश पांडे, यामिनी सिंह की फिल्म पूर्वांचल की शूटिंग शुरू

0
140

मुंबई,  भोजपुरी अभिनेता रितेश पांडे और यामिनी सिंह की फिल्म पूर्वांचल की शूटिंग शुरू हो गयी है।

ADVT

रितेश पांडे और यामिनी सिंह की भोजपुरी फिल्म पूर्वांचल शूटिंग शुरू कर दी गई है।फ़िल्म के निर्देशक चन्दन सिंह ने बताया कि यह मेरी रितेश पांडे के साथ हैट्रिक है यानी तीसरी फिल्म है, जिसकी शूटिंग लखनऊ में शुरू की गई है। अभी हम फ़िल्म की कहानी को डिस्क्लोज नहीं कर सकते, लेकिन इतना बता दूँ कि हमारी फ़िल्म पूर्वांचल हमारे भोजपुरी समाज की सभ्यता और उसकी संस्कृति को दर्शाएगी, जिसमे आपको लव, रोमांस, इमोशन के साथ-साथ एक्शन भी देखने को मिलेगा क्योंकि फ़िल्म पूर्वांचल की हो और एक्शन न हो ऐसा नहीं हो सकता। इसलिए फ़िल्म में आप सभी को बेहतरीन एक्शन देखने को मिलेगा। यह भी कह सकते है एंटरटेनमेंट का फुल पैकेज है ये फ़िल्म।”

गौरतलब है कि फ़िल्म पूर्वांचल का निर्माण जेएमपीबी एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। फिल्म के निर्माता संतोष कुमार मिश्रा और सह निर्माता अभिषेक वर्मा हैं। उनके प्रोडक्शन हाउस की यह पहली फ़िल्म है। फ़िल्म पूर्वांचल के मुख्य कलाकार रितेश पांडे, यामिनी सिंह, उमेश सिंह, अनूप अरोरा, महेश आचार्य, सुबोध सेठ, अशी तिवारी, कौशल शर्मा, रमजान शाह, बीना पांडेय, दीक्षा गोस्वामी, रामचन्द्र मुन्शी, रम्भा साहनी आदि हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here