रिलीज से पहले ही ‘पद्मावती’ ने तोड़ा ‘बाहुबली-2’ का रिकॉर्ड,

0
838

संजय लीला भंसाली की मेगाबजट फिल्म पद्मावती ने रिलीज से पहले ही साउथ की ब्लॉक बस्टर फिल्म बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जी हां, खबरों की माने तो बाहुबली की तुलना में पद्मावती 500 ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज होगी। कुलमिलाकर ये फिल्म 8,000 स्क्रीन्स पर लगेगी। जो अपने आप में एक बड़ा रिकॉर्ड है।

ADVT

फिल्म की कहानी अल्लाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मावती पर बेस्ड है। जिनके रोल में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। शाहिद कपूर फिल्म में राजा रतन सिंह का रोल निभाएंगे। माना जा रहा है कि फिल्म में उनका कैमियो रोल होगा।

‘पद्मावती’ के लिए 11 करोड़ की रकम लेने वालीं दीपिका पादुकोण दुनिया की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में आ चुकी हैं। इस फिल्म में सभी मेल कैरेक्टर को पीछे छोड़ते हुए दीपिका सबसे ज्यादा फीस ले रही हैं।

फिल्म पद्मावती का बजट करीब 175 करोड़ होगा। लिहाजा, अगर फिल्म को हिट होना है तो इसे कम से कम 220 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन करना होगा। फिल्म के क्लाइमैक्स सीन पर 12 करोड़ तक खर्च करने का प्लान है। जो कि एक युद्ध का मैदान होगा।

पहले ये फिल्म 18 नवंबर 2017 को रिलीज होनी थी। लेकिन फिलहाल फिल्म सिर्फ 75 प्रतिशत ही खत्म हो पाई है। इसलिए माना जा रहा है कि ये फिल्म अगले साल तक ही रिलीज हो पाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here