रुपया 26 पैसे लुढ़का

0
136

मुंबई 20 सितंबर दुनिया की प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मजबूत होने के साथ ही आयातकों और बैंकरों की लिवाली के दबाव में सोमवार को अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया 26 पैसे लुढ़ककर 73.74 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

ADVT

पिछले कारोबारी दिवस रुपया चार पैसे की बढ़त लेकर 73.48 रुपये प्रति डॉलर रहा था।

कारोबार की शुरुआत में रुपया 34 पैसे की बड़ी गिरावट लेकर 73.82 रुपये प्रति डॉलर पर खुला और सत्र का यही न्यूनतम स्तर भी रहा। हालांकि बिकवाली के बल पर यह 73.62 रुपये प्रति डॉलर के उच्चतम स्तर पर भी पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 73.48 रुपये प्रति डॉलर के मुकाबले 26 पैसे लुढ़ककर 73.74 रुपये प्रति डॉलर रह गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here