दुनिया की निगाह जब रूस के यूक्रेन पर आक्रमण की तरफ है तो ऐसे में उत्तर कोरिया ने शनिवार को मिसाइल की टेस्टिंग करते हुए पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया को डरा दिया है। दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि इस साल परमाणु हथियारों से लैस इस देश ने नौवां संदिग्ध हथियार परीक्षण किया है।
प्योंगयांग ने जनवरी में सात हथियारों का परीक्षण किया जिनमे 2017 के बाद से अपनी सबसे शक्तिशाली मिसाइल को भी शामिल किया था। नतीजे में अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों के बावजूद प्योंगयांग ने सैन्य बहाली को दोगुना कर दिया। किम जोंग ने उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के समय में इस प्रकार के उत्तेजक प्रक्षेपणों द्वारा उकसाने का प्रयास किया था।
उत्तर कोरिया ने लंबी दूरी और परमाणु हथियारों के परीक्षण पर जनवरी में लगाए गए प्रतिबंधो को नहीं मानने की बात कही थी। उससे ठीक पहले प्योंगयांग ने यह टेस्टिंग की है। इतना ही नहीं पीपुल पावर पार्टी के पूर्व अभियोजक यूं सुक-योल ने भी दक्षिण कोरिया के परमाणु-सशस्त्र पड़ोसी पर हमले की धमकी दी है।
- दक्षिण कोरिया बुधवार को अपना अगला राष्ट्रपति चुनने के लिए तैयार है।
- सियोल ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा- “उत्तर कोरिया ने पूर्व की ओर अज्ञात प्रक्षेप्य दागा है।”
- उत्तर कोरिया ने परमाणु हथियारों के परीक्षण पर जनवरी में लगाए गए प्रतिबंधो को नहीं मानने की बात कही थी।
- बाइडेन की सरकार बनने के बाद उत्तर कोरियाई प्रतिनिधियों से मिलने की इच्छा व्यक्त की है।
संयुक्त राज्य अमेरिका ने बाइडेन की सरकार बनने के बाद बार-बार उत्तर कोरियाई प्रतिनिधियों से मिलने की इच्छा व्यक्त की है लेकिन प्योंगयांग इसे अनदेखा करता रहा है।
अप्रैल में उत्तर कोरिया दिवंगत संस्थापक किम इल सुंग के जन्म की 110वीं वर्षगांठ मनाने की तैयारी कर रहा है। इस बारे में विशेषज्ञों का अनुमान है कि प्योंगयांग इस मौके पर हथियार परीक्षण कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक़ उपग्रह से मिली तस्वीरों के अनुसार इस दिन को चिह्नित करने के लिए अपने हथियारों का प्रदर्शन करने के लिए एक सैन्य परेड की तैयारी हो रही है।


















