रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी

0
256

वाशिंगटन, अमेरिका के वाशिंगटन में टैकोमा स्थित औद्योगिक क्षेत्र में आयोजित रेव पार्टी के दौरान गोलीबारी में कम से कम आठ लोग घायल हो गये।

ADVT

 

एबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को साउथ टैकोमा वे के 5400 ब्लॉक में आयोजित रेव पार्टी में गोलीबारी की रिपोर्टें मिली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल हुए आठ लोगों को एम्बुलेंस और निजी वाहनों द्वारा तीन अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बतायी गयी है।

पुलिस घटना की विस्तृत जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here