लखीमपुर घटना के विरोध में कांग्रेस देशभर में मौन व्रत

0
149

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने लखीमपुर की घटना के विरोध में और इस घटना के लिए कथितरूप से जिम्मेदार केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग को लेकर आज देशभर में विरोध प्रदर्शन किया और सरकार विरोधी नारे लगाये।

ADVT

कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष बैठकर मौन व्रत रखा। श्रीमती वाड्रा ने लखीमपुर खीरी की घटना के लिए कथित रूप से दोषी श्री मिश्रा को बर्खास्त करने की मांग की और कहा कि कांग्रेस अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ती रहेगी। इस दौरान वहां बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जम्मू में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजभवन के समक्ष मौन व्रत का अयोजन किया और श्री मिश्रा को तत्काल पद से हटाने की मांग की। इस कार्यक्रम में कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के साथ ही कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल में लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी के नेतृत्व में मौन व्रत में हिस्सा लिया।

महाराष्ट्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले के नेतृत्व में मौन व्रत रखा जिसमें कांग्रेस विधायक दल के नेता बाला साहेब थरोट, मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष भाई जगताप, चरन सिंह सपरा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चह्वाण सहित कई अन्य प्रमुख नेताओं ने हिस्सा लिया।

त्रिपुरा में प्रदेश अध्यक्ष बिराजित सिन्हा तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं ने मौन व्रत में हिस्सा लिया। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार के नेतृत्व में मौन व्रत रखकर गांधीवादी नीतियों का अनुसरण कर विरोध जताया। तेलंगाना में प्रदेश अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में बडी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मौन व्रत रखा। हिमाचल प्रदेश के शिमला में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीपसिंह राठौड़ के नेतृत्व में मौन व्रत रखकर श्री मिश्रा को केंद्रीय मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here