लगातार हार के साथ जुर्माना भी झेल रही है मुंबई इंडियंस

0
133

नई दिल्ली: आईपीएल के इतिहास की सबसे सफल टीम मानी जाने वाली मुंबई इंडियंस इस समय कठिन दौर से गुज़र रही है। अब तक पांच बार जीत का सेहरा अपने नाम कर चुकी टीम इस बार एक भी मैच नहीं जीत सकी है। इस हार के साथ टीम को जुर्माना भी भरना पड़ रहा है।

ADVT

दूसरी बार स्लो ओवर के कारण मुंबई इंडियंस को भारी जुर्माना लगा है। अब टीम के अलावा कप्तान रोहित शर्मा को खुद अकेले भी जुर्माना देना होगा। मैच के दौरान स्लो ओवर रेट के के कारण कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम के अन्य खिलाड़ियों पर जुर्माना लगाया गया है।

सीजन में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब मुंबई ने निर्धारित समय के अनुसार ओवर डालने में देरी करी है जिस वजह से कप्तान रोहित शर्मा पर 24 लाख और टीम के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख या 25 प्रतिशत मैच फीस जो कम हो उसका जुर्माना लगाया गया है।

स्लो ओवर रेट नियम नियम के मुताबिक मैच के दौरान सभी टीमों को एक तय समय के अंदर अपने कोटे के 20 ओवर पूरे करने होते हैं। ऐसा ना होने की पर स्लो ओवर रेट के तहत जुर्माना लगाया जाता है। पहली बार में मैच फीस काटी जाती है, टूर्नामेंट में ये गलती दोहराई जाने पर बड़ा एक्शन भी लिया जा सकता है। इसी के चलते मुंबई टीम के बाकी खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगाया गया और कप्तान पर डबल हर्जाना लगा है।

एलिमिनेशन से बचने के लिये अब मुंबई इंडियंस को नौ में से आठ मैच जीतने होंगे जो फिलहाल असंभव लग रहा है। मुंबई के लिए ब्रेविस की बल्लेबाजी को अच्छा कहा जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here